AAP सांसद संजय सिंह ने ईडी अधिकारियों को भेजा मानहानि का नोटिस, जानिए पूरा मामला

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली से बड़ी खबर सामने आई है, जहां आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने शनिवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों को मानहानि का नोटिस भेजा। मीडिया सूत्रों के अनुसार संजय सिंह ने यह नोटिस किसी खास कारण से भेजा।

बता दें कि आबकारी नीति मामले के आरोपपत्र में ‘फर्जी’ तरीके से उनका नाम शामिल करने को लेकर उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय को नोटिस भेजा है। इतना ही नहीं उन्होंने ईडी के डायरेक्टर संजय कुमार मिश्रा और आबकारी घोटाले मामले की जांच कर रहे जांच अधिकारी जोगेंदर को 48 घंटे के अंदर माफी भी मांगने के निर्देश दिए हैं।

आम आदमी पार्टी सांसद ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वह ऐसा नहीं करते तो वह कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहे। उनका कहना है कि ईडी ने झूठे तरीके से मेरा नाम इस केस में घसीटा। अब वह परिणाम भुगतने को तैयार रहे। षड्यंत्र के तहत ईडी ने मेरा नाम अपनी कंप्लेंट में डाला है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *