दिल्ली (एकता): दिल्ली में बच्चियों, युवतियों और महिलाओं से दरिंदगी की हद पार करने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। आए दिन राजधानी में ऐसे मामले देखने और पढ़ने को मिल रहे हैं। जिससे दिल्ली क्राइम का गढ़ बनती जा रही हैं। अब एक 4 साल की बच्ची को हवस का शिकार बनाने का मामला सामने आया है।
मीडिया सूत्रों के अनुसार द्वारका नार्थ इलाके में चार साल की बच्ची के साथ 40 साल के पड़ोसी ने दुष्कर्म किया। बता दें कि पीड़ित बच्ची अपने परिवार के साथ द्वारका इलाके में रहती है। बच्ची ने परिजनों को अपने साथ हुई घटना की आपबीती बताई। इस के बाद परिजनों ने आरोपी पड़ोसी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने छानबीन करने के बाद पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाया है।