दिल्ली (एकता): दिल्लीवासियों के लिए राहत भरी खबर है। बता दें कि राजधानी में जल्द ही 100 ईवी चार्जिंग स्टेशन की सुविधा दी जाएगी। मीडिया सूत्रों के अनुसार विश्वस्तरीय इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) स्टेशन स्थापित होंगे। बता दें कि प्रति यूनिट चार्जिंग लागत दुनिया में सबसे कम होगी। मेट्रो स्टेशनों व बस डिपो पर इन्हें स्थापित किया जाएगा। देश ही नहीं दुनिया में सबसे कम प्रति यूनिट 3 रुपए से भी कम खर्च होगी।

दिसंबर में राजधानी में बिकने वाले कुल वाहनों में 16.7 प्रतिशत ई-वाहन ह होंगे। बताया जा रहा है कि बिजली मंत्री आतिशी ने विभाग के अधिकारियों के साथ इस संबंध में बृहस्पतिवार को समीक्षा बैठक की। अप्रैल के अंत तक 50 और जुलाई के अंत तक सभी 100 ईवी चार्जिंग स्टेशन बनाकर तैयार करें। केजरीवाल सरकार के प्रयासों से दिल्ली पिछले सालों में देश के ईवी कैपिटल के रूप में उभरी है। समीक्षा बैठक में बिजली मंत्री ने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली, भारत की ईवी क्रांति का नेतृत्व कर रहा है।
