बॉलीवुड की ‘ट्रेजेडी क्वीन’ मीना कुमारी की 51वीं Death Anniversary, जानिए किस वजह से हुई थी अभिनेत्री की मौत

admin

दिल्ली (एकता): बॉलीवुड की ‘ट्रेजेडी क्वीन’ मीना कुमारी की आज 51वीं Death Anniversary है। वह अपने जमाने की सबसे मशहूर और चर्चित अभिनेत्री थी। मीना कुमारी ने अपनी कामयाबी का एक नायाब इतिहास रचा, लेकिन पर्दे पर रिश्ते की बुनावट को साकार करने वाली मीना कुमारी अपनी जिंदगी में इस गर्माहट के लिए तरसती रहीं। दरअसल जब वह पैदा हुई तो उनके परिजनों ने कोई खुशी नहीं मनाई। क्योंकि उनके परिजनों को बेटा चाहिए था लेकिन बेटी हुई। मीना कुमारी ने अपनी जिदंगी में काफी उतार-चढ़ाव देखे। घर की हालत ठीक न होने के कारण कम उम्र में ही मीना कुमारी को काम करना पड़ा। भाई-बहनों को पालने के लिए उन्हें एक्टिंग कर पैसे कमाने पड़े थे। बस फिर क्या था उनका एक्टिंग करने का शौक बन गया। हालांकि मीना कुमारी ने पढ़ाई नहीं की थी लेकिन वह कई भाषाएं जानती थी। उन्हें शायरी करने का काफी शौक था।


मीना कुमारी का जन्म 31 मार्च 1933 को मुंबई में हुआ था। 31 मार्च 1972 को उनकी मौत हो गई। आइए जानिए उनकी मौत के बारे में।

1939 में फिल्म “लैदरफेस” में बेबी महजबीं के रूप में आई थी नजर  

मीना कुमारी पहली बार 1939 में निर्देशक विजय भट्ट की फिल्म “लैदरफेस” में बेबी महजबीं के रूप में नजर आईं। जब उनकी दूसरी फिल्म ‘बैजू बावरा’ साल 1952 में आई तो उसने मीना कुमारी को काफी कामयाबी दिलाई। खास बात यह है कि यह फिल्म 100 हफ्तों तक थियेटर में लगी रही। लोगों को उनकी फिल्म काफी पसंद आई थी।

मीना कुमारी की लव स्टोरी थी बेहद दिलचस्प  

बता दें कि कमाल साहब और मीना कुमारी की लव स्टोरी काफी मशहूर थी। दोनों की मुलाकात काफी अच्छी थी। कमाल साहब को मीना से पहली ही बार में प्यार हो गया था। वह उससे शादी करना चाहते थे। लेकिन उनकी पहले ही शादी हुुई थी। जिसके चलते उन्हें मीना कुमारी से गुप्त शादी करनी पड़ी। वह एक दिन कमाल साहब को बिना बताए उनके घर चली गई और उनके साथ रहने लगी। लेकिन धीरे-धीरे दोनों के रिश्ते में दरार आने लगी। एक साल बाद दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए। कहा जाता है कि कमाल अमरोही मीना को लेकर बहुत चिंता में रहते थे। यहां तक की वह कभी मां भी नहीं बन पाईं। जब वह पहली बार प्रेग्नेंट हुईं तो उनका मिसकैरिज हो गयाय इसके बाद भी वह दो बार प्रेग्नेंट हुईं, लेकिन उन्होंने अबॉर्शन करा लिया, वो भी पति को बिना बताए। कमाल को जब ये पता चली तो उन्होंने मीना को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया।

मीना कुमारी के मेकअप रूम में किसी भी आदमी को आने की इजाजत नहीं थी। उन्होंने एक असिस्टेंट मीना कुमारी के साथ लगा रखा था ताकि वे हर पल उनपर नजर रख सके। एक रोज दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और कमाल ने मीना को तीन तलाक दे दिया। मीना घर छोड़कर चली गई। इसके बाद मीना कुमारी का नाम धर्मेंद्र के साथ जोड़ा गया।  लोग उनके बारे में कई तरह की बातें करने लगे।

अलग होकर भी एक साथ करना पड़ता था काम

कमाल अमरोही और मीना कुमारी भले ही पति-पत्नी के रूप में अलग रहे लेकिन अभिनेत्री के तौर पर वो हमेशा उनके साथ काम करती रही। मीना की जिंदगी काफी दर्दभरी रही जिसकी वजह से उन्हें लोग ‘ ट्रेजिडी क्वीन’ कहने लगे। फिल्म ‘पाकीजा’ के रिलीज होने के बाद मीना कुमारी गंभीर रूप से बीमार रहने लगी। वह अपनी जिंदगी में इतनी अकेली थीं कि उसने हद से ज्यादा शराब पीना शुरू कर दिया। जिसकी वजह से उन्हें लीवर सिरोसिस की बीमारी हो गई। 28 मार्च को मीना को अस्पताल में भर्ती कराया गया। कहते हैं कि जब वह मरने वाली थी तो दवाइयों की जगह वह शराब ही पीती थीं। हर कोई उसने मिलने आते रहते थे। धर्मेंद्र भी उनसे मिलने आए।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *