Salman Khan को धमकी भरा ई-मेल भेजने वाले आरोपी को राजस्थान से किया गिरफ्तार

admin

दिल्ली (एकता): बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इन दिनों काफी सुर्खियों में चल रहे हैं। दरअसल उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ रिलीज होने वाली है। वहीं दूसरी तरफ सलमान खान को धमकी भरे ई-मेल मिल रहे हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार खबर सामने आई है कि मुंबई पुलिस ने धमकी भरा ई-मेल भेजने वाले आरोपी को राजस्थान के जोधपुर से गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक पिछले दिनों बॉलीवुड के ‘दबंग’ खान को जान से मारने की धमकी भरा ई-मेल भेजा गया था। जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। मुंबई पुलिस ने अभिनेता के घर के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।

सलमान को दो दिन पहले एक धमकी भरा ई-मेल आया था,जिसमें लिखा था कि तेरा हाल भी मुसेवाला जैसा होगा, जिसके बाद पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही थी। पुलिस ने धाकड राम विश्नोई को राजस्थान के जोधपुर से गिरफ्तार कर लिया है। धमकी देने वाले शख्स की गिरफ्तारी राजस्थान और मुंबई पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन पर की गई। बता दें कि इस ई-मेल में लिखा था, ‘गोल्डी बराड़ को तेरे बॉस यानी सलमान खान से बात करनी है। इंटरव्यू देख लिया होगा उसने शायद, नहीं देखा हो तो बोल दियो देख लेना मैटर क्लोज करना है तो बात करवा दो फेस टू फेस करना हो तो वो भी बता दो। नहीं तो अगली बार झटका ही देखने को मिलेगा।’ जिसके बाद पुलिस ने सलमान खान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *