Delhi-NCR में फिर बारिश के आसार, 10 साल में पहली बार मार्च का महीना रहेगा ठंडा

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज फिर बदलने वाला है। तीन से चार दिन बाद मौसम सुहावना होगा। ऐसे में 10 सालों के मुकाबले में पहली बार मार्च का महीना ठंडा रहेगा। मीडिया सूत्रों के अनुसार मौसम विभाग का कहना है कि 29 मार्च की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय होगा, जिससे दिल्ली-एनसीआर में बारिश के आसार जाताए गए हैं। इस कारण एक दो दिन के लिए तापमान में फिर से गिरावट आएगी। दरअसल पहले भी दिल्ली का तापमान 20 मार्च के बाद 30 डिग्री से काफी ऊपर चला जाता है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। पिछले सालों के मुकाबले मार्च इस बार कुछ ठंडा रह सकता है। इसका असर दिल्ली-एनसीआर में 30 मार्च को देखने को मिलेगा। बारिश के कारण अधिकतम तापमान में भी कमी आएगी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *