दिल्ली (एकता):फिल्म इंडस्ट्री में कुछ ऐसी एक्ट्रेसेज रही थीं जिन्होंने आत्महत्या कर अपनी जिंदगी खत्म कर ली। लेकिन उनकी मौत की गुत्थी आज भी नहीं सुलझ पाई है। आखिर फिल्म इंडस्ट्री में हो क्या रहा है एक के बाद एक अभिनेत्रियां आत्महत्या का कदम उठा रही हैं। अब भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे (25) ने होटल में सुसाइड कर लिया। जिससे पूरी इंडस्ट्री को सदमा लगा है। हर कोई उनके सुसाइड से हैरान है। बता दें कि आकांक्षा दुबे ने वाराणसी के होटल में फांसी लगाकर खुदकुशी की। शूटिंग के बाद आकांक्षा दुबे होटल में गईं थीं। इसके बाद वह वापस नहीं आईं। बता दें कि आकांक्षा ने बहुत ही कम समय में इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई थी। उत्तर प्रदेश के भदोही में आकांक्षा का जन्म 21 अक्तूबर 1997 को हुआ था। वह जब छोटी सी थी तो उसे डांस और एक्टिंग का काफी शौक था। इसलिए उसने यहीं राह चुनी।

मीडिया सूत्रों के अनुसार उनकी मौत की खबर आने के कुछ देर बाद उनका सुसाइड से पहले का एक वीडियो क्लिप वायरल हुआ। हालांकि ये वीडियो अभी डिलीप हो चुका है। लेकिन एक बात सामने आई है कि आकांक्षा दुबे सुसाइड से पहले Instagram पर लाइव हुई थी। जिसमें पहले वह काफी फूट-फूट कर रो भी रही थी। इसके अलावा देर रात उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया था। इसमें उन्होंने भोजपुरी सॉन्ग ‘हिलोर मारे’ पर शीशे के सामने बेली डांस किया था।
View this post on Instagram
सुसाइड के कुछ घंटे बाद आकांक्षा का आखिरी भोजपुरी गाना हुआ रिलीज
गौरतलब है कि रविवार को भोजपुरी अभिनेत्री का सोमेंद्र होटल में शव लटकता मिला। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने उनके मोबाइल समेत अन्य सामान को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। उनके मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल भी निकाली जा रही है। सुसाइड के कुछ घंटे बाद ही आकांक्षा का आखिरी भोजपुरी गाना रिलीज हुआ। गाने का टाइटल है ‘ये आरा कभी हारा नहीं।’ आकांक्षा ने भोजपुरी सिनेमा, संगीत और फिल्मों में भी काम किया था। उत्तर प्रदेश के अलावा उनकी पूरे देश में भी अच्छी फैन फॉलोइंग है। आकांक्षा इंस्टाग्राम पर रील्स भी बनाती थीं।

टिक-टॉक से की थी आकांक्षा दुबे ने कैरियर की शुरुआत
आकांक्षा ने अपने कैरियर की शुरुआत टिक-टॉक से की थी। उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त थी। उसके बाद में अकांक्षा ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। आकांक्षा दुबे ने ‘वीरों के वीर’ और ‘कसम पैदा करने वाले की 2’ जैसी हिट फिल्मों में अपने अभिनय से वाहवाही लूटी थी।
