दूसरी मंजिल से कूदकर विदेशी युवक ने खुद को उतारा मौत के घाट, वीडियो वायरल

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली में आए दिन क्राइम की वारदातें बढ़ रही है। ऐसा ही एक ताजा मामला राजधानी में सामने आया है, जहां निहाल विहार इलाके में एक विदेशी शख्स ने दूसरी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। मीडिया सूत्रों के अनुसार शख्स ने यह कदम डिप्रेशन में आकर उठाया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से शख्स का शव अस्पताल पहुंचाया। विदेशी युवक की पहचान 37 साल के नीनोजुओ के रूप में हुई है। पुलिस ने जांच पड़ताल में पता लगाया कि एक हादसे में विदेशी शख्स के माता-पिता की मौत हो गई थी। जिसके बाद से ही वह डिप्रेशन में चल रहा था। पुलिस ने घटना के दौरान आसपास के पड़ोसियों के भी बयान दर्ज किए।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *