साउथ इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल सूर्या और ज्योतिका ने मुंबई में खरीदा आलीशान घर, कीमत कर देगी हैरान

admin

दिल्ली (एकता): सूर्या और ज्योतिका साउथ इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल में से एक हैं। सूर्या और ज्योतिका इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार सूर्या और ज्योतिका ने मुंबई में एक आलीशान घर खरीदा है। जिसकी कीमत करोड़ों में है। बता दें कि मुंबई में पॉपुलर कपल ने 70 करोड़ रुपए का एक अपार्टमेंट खरीदा। हालांकि उनके इस घर खरीदने की वजह कुछ और नहीं बल्कि उनके अपने दोनों बच्चों देव और दीया हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jyotika (@jyotika)

 

सूर्या और ज्योतिका अपने बच्चों की एजुकेशन और उनके संबंधित करियर में मदद करने के लिए मुंबई में शिफ्ट हुए हैं। सूर्या साउथ सिनेमा के चर्चित और डिमांडिंग एक्टर हैं। वहीं ज्योतिका भी मशहूर अभिनेत्री हैं। उनकी सोशल मीडिया पर काफी फैन फॉलोइंग है। बता दें कि सूर्या ‘उड़ान’ और ‘जय भीम’ जैसी फिल्म में अपने अभिनय से सभी के दिलों पर राज करते हैं।

जानकारी के मुताबिक ज्योतिका जल्द ही हिंदी वेब सीरीज में नजर आने वाली हैं। वह काफी समय से अपने अभिनय करियर के बाद शुरुआत कर रही हैं जिसे लेकर उनके फैंस में खुशी की लहर है। काफी समय से रिलेशनशिप में रहने के बाद ज्योतिका और सूर्या ने एक-दूसरे संग शादी रचाई थी। उऩकी मुलाकात फिल्म ‘पूवेल्लम केत्तुप्पर’ के सेट पर हुई थी। ज्योतिका पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखती हैं वहीं सूर्या तमिल से। सूर्या को आखिरी बार आर माधवन की ‘रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट’ में कैमियो रोल में देखा गया था।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *