दिल्ली (एकता): विश्व बैंक के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अजय बंगा कोरोना पॉजिटिव पाए गए। मीडिया सूत्रों के अनुसार 63 वर्षीय अजय बंगा अपने दो दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे हैं। उनका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर से भी मिलने का प्रोग्राम था। बता दें कि कोरोना पॉजिटिव को लेकर उनकी केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ होने वाली बैठक भी कैंसिल हो गई। उन्होंने विश्व बैंक और वैश्विक आर्थिक विकास चुनौतियां पर खास चर्चा करनी थी।
जानकारी के मुताबिक अजय बंगा को आइसोलेशन में रखा गया है। बंगा की नई दिल्ली यात्रा उनके तीन सप्ताह के विश्व दौरे का अंतिम पड़ाव है, जो यूरोप, लैटिन अमेरिका और एशिया में जाने से पहले अफ्रीका में शुरू हुआ था। गुरुवार दोपहर को उऩको पता लगा कि वह COVID-19 संक्रमित पाए गए हैं। उनमें हल्के लक्षण दिखाई दिए।