बारिश ने फिर लौटाई ठंड: गर्म कपड़ों में लिपटे लोग, जानें दिल्ली-NCR में मौसम का हाल

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली-एनसीआर में बारिश ने एक बार फिर सर्दी लौटा दी है। बारिश के बाद तापमान में हुई गिरावट से लोगों को गर्म कपड़े निकालने पड़े। मीडिया सूत्रों के अनुसार सोमवार शाम हुई झमाझम बारिश व ठंडी हवा से सर्दी लौटी। जानकारी के मुकाबिक अधिकतम तापमान 32 से गिरकर 27 डिग्री तक पहुंचा। मौसम विभाग का कहना है कि ऐसा मौसम अभी 25 मार्च तक बना रहेगा। 24 मार्च को बारिश के ज्यादा आसार जताए जा रहे हैं। एनसीआर में सबसे ज्यादा ठंड है।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण मौसम में यह बदलाव हुआ है। अभी एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसका असर मैदानी इलाकों में 24 मार्च को देखने को मिलेगा। इस कारण से बारिश का एक और दौर शुरू होगा, जबकि 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। गौरतलब है कि इस बार 11 सालों का रिकॉर्ड टूटा। मौसम विभाग ने बारिश व ओले को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया था।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *