दिल्ली (एकता): बिग बॉस 16 फेम की सबसे हटके और चर्चित कंटेस्टेंट अर्चना गौतम का Dubai में कातिलाना अंदाज दिखा। बता दें कि फैंस ने बिग बॉस में भी उनके हुस्न का जलवा देखा था जब बाहर आई तो उनका हुस्न वैसा ही बरकरार है। अर्चना की अदाओं ने फैंस को दीवाना बना दिया है। हाल ही में वह दुबई में छुट्टियां मनाने पहुंची हैं। जहां वह इमारतों के बीच अलग-अलग पोज देकर तस्वीरें पोस्ट कर रही हैं। वह वहां के खानों से लेकर कई जगहों पर जाकर वीडियो भी बना रही हैं। उन्होंने दो दिन के अंदर दर्जनों फोटोज का अंबार लगा दिया है, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। अर्चना गौतम एक एक्टर और मॉडल के अलावा राजनेता भी हैं।
View this post on Instagram
अर्चना फिलहाल सभी काम धाम से दूर दुबई में चिल कर रही हैं। उन्होंने अपनी रूम की बालकनी से कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की। इसके अलावा वह बुर्ज खलीफा और समंदर के किनारे भी कई पोज देती नजर आई। उन्होंने इन तस्वीरों और वीडियोज को पोस्ट कर कैप्शन में लिखा- दुबई लाइफ, दुबई की मस्तियां। सभी पोस्ट्स में बेहद खुश नजर आ रही हैं। इन्हें यूं हंसता-मुस्कुराता देख फैन्स ने भी कमेंट किया। उनकी वीडियो और तस्वीरों को देखकर एक यूजर ने लिखा- बिग बॉस के बाद भी अर्चना ही चल रही है। अर्चना तुम कब इंडिया वापस आओगी। ऐसे ही कई फैंस ने उनकी खूबसूरती की तारीफ की। साथ ही कई कमेंट किए।
View this post on Instagram
इसके अलावा अर्चना गौतम ने मिस बिकिनी इंडिया 2018 का खिताब अपने नाम किया है। बिग बॉस 16 में उनकी आवाज में भले कर्कश था लेकिन उनकी व्यवहार ने कई लोगों का दिल जीता था।