दिल्ली (एकता): पंजाब पुलिस ने ‘वारिस पंजाब दे’ के खिलाफ देशभर में सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है। मीडिया सूत्रों के अनुसार इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि अमृतपाल मामले में NIA भी जांच कर सकती है। जानकारी के मुताबिक विदेश से कॉन्टैक्ट जुड़े होने के मसले में भी जांच हो सकती है। दूसरी ओर गृह मंत्रालय भी हर मामले पर नजर रखे हुए हैं। आशंका जताई जा रही है कि शायद इसके तार ISI से भी जुड़े हो सकते हैं।
गौरतलब है कि पुलिस ने संगठन से जुड़े 78 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारियां अजनाला थाने पर हमले से जुड़े केस में की गई हैं। अब अमृतपाल को पकड़ने के लिए बड़े स्तर पर ऑपरेशन चलाया जा रहा है। दूसरी तरफ माहौल बिगड़ने की आशंका के चलते पंजाब में कल तक मोबाइल इंटरनेट और बल्क SMS सेवाएं बंद रहेगी। पुलिस ने बताया कि राज्यभर में ऑपरेशन के दौरान 8 राइफल, 1 रिवॉल्वर और अलग-अलग कैलिबर के 373 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।