कोरोना टीका लगवा चुके लोग हो जाएं सावधान: हल्के में ना ले H3N2 इन्फ्लूएंजा वायरस, ऐसे करें बचाव

admin

दिल्ली (एकता): जैसे की आपको पता होगा कि अब देश में कोरोना जैसा नया वायरस फैल रहा है। कोरोना के 2 साल बाद लोगों को राहत मिली ही थी कि अब नए वायरस पैर पसारने लगा। यह वायरस धीरे-धीरे सब जिलों में अपना प्रभाव दिखा रहा है। जिसका नाम एच3एन2 है। बताया जाता है कि यह वायरस कोरोना से भी खतरनाक है। हालांकि कोरोना वायरस से बचने के लिए लगभग पूरे देश में टीकाकरण हो चुका है। जिसके चलते कई लोगों ने इसे मात दी।

मीडिया सूत्रों के अनुसार इस वायरस से राहत मिलती नहीं दिख रही है। कोरोना वैक्सीन लगवा चुके बहुत से लोगों का मानना है कि अब उन पर किसी भी वायरस का असर नहीं होगा। लेकिन यह गलत है। हालांकि वह बाहर घूम फिर रहे हैं और कोई प्रोटेक्शन भी नहीं ले रहे। वहीं स्वास्थ्य विभाग को एच3एन2 के प्रसार का डर सता रहा है।

जानिए लक्षण और बचाव कार्य

इस नए वायरस से संक्रमित होने पर रोगी में फ्लू जैसे लक्षण जैसे खांसी जुकाम, बुखार, सांस लेने में तकलीफ, शरीर में दर्द आदि देखने को मिलते हैं, जो अधिकतम करीब 3 सप्ताह तक बने रहते हैं। इसके लक्षण भी कोरोना जैसे ही हैं, बस नाम थोड़ा अलग है। इन्फ्लूएंजा वायरस के लक्षण कोविड महामारी के बाद दिखाई दे रहे हैं। यह ज्यादा हवा में फैलता है। इस वायरस का असर सबसे ज्यादा बुजुर्गो और बच्चों में होता है। हाथों को समय-समय पर सैनेटाइज करते रहें।

यदि परिवार में किसी भी व्यक्ति को संक्रमण होता है तो उसका मास्क पहनना अनिवार्य है। हालांकि इसकी चपेट में कई लोग आ रहे हैं। अब लोगों को यहीं हिदायत दी जाती है कि वह मास्क का उपयोग करें। भीड़भाड़ वाली जगहों से थोड़ी दूरी बनाकर रखें और किसी से हाथ न मिलाएं। बता दें कि दिल्ली में इस लापरवाही के कारण पिछले दो सप्ताह से अस्पताल में 300 से 400 मरीज रोजाना आ रहे हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *