दिल्ली (एकता): दिल्ली के शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन का इस्तीफा राष्ट्रपति ने मंजूर कर लिया। मीडिया सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सलाह पर दिल्ली सरकार के मंत्रियों का इस्तीफा राष्ट्रपति ने स्वीकार कर किया है। इसके अलावा दिल्ली कैबिनेट में आतिशी और सौरभ भारद्वाज को बतौर मंत्री नियुक्त करने की अनुमति दे दी है।
गौरतलब है कि सीबीआई के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय भी मनीष सिसोदिया से पूछताछ शुरू की है। ईडी मंगलवार को कोर्ट से इजाजत लेकर मनीष सिसोदिया से तिहाड़ जेल में पूछताछ करने पहुंची। एक मार्च को उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के इस्तीफे को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेज दिया था। जिसे अब स्वीकार कर लिया गया है। बता दें कि अब मनीष सिसोदिया तिहाड़ के जेल नंबर एक में रहेंगे। अब मनीष सिसोदिया जेल में कैदियों के बीच रहेंगे। उनके साथ ही खाएंगे-पीएंगे। जेल नियम के मुताबिक मनीष सिसोदिया भी अन्य कैदियों की तरह ही रहेंगे।