शादी के एक साल बाद ऐसा क्या हुआ कि…पति-पत्नी ने कर लिया सुसाइड

admin

दिल्ली (एकता): साउथ दिल्ली की डिफेंस कॉलोनी में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पति के खौफनाक कदम उठाने के बाद सदमे में पत्नी ने भी जान दे दी। मीडिया सूत्रों के अनुसार इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। हैरानी की बात यह है कि दोनों कपल की एक साल पहले ही शादी हुई थी। आखिर ऐसा क्या हो गया कि दोनों को जान से हाथ धोना पड़ा। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन शुरू कर दी है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान अजयपाल (37) और मोनिका (32) के रूप में हुई है। अजयपाल एयरफोर्स में अधिकारी रह चुके हैं। घटना गुरुवार तड़के हुई, जब उसकी पत्नी ने पति को बेहोशी की हालत में देखा और उनके मुंह से झाग निकल रही थी। वह पति अजयपाल को लेकर अस्पताल पहुंची जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद वह अस्पताल से घर आई और उसने भी खुद को मौत के घाट उतार लिया। फिलहाल दोनों की आत्महत्याओं के कारण का खुलासा नहीं हो सका है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *