दिल्ली (एकता):बॉलीवुड इंडस्ट्री में उस समय हड़कंप मच गया जब बॉलीवुड के मशहूर महानायक अमिताभ बच्चन सहित कई अभिनेताओं के घरों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। बता दें कि बॉलीवुड के दिग्गज स्टार्स के घरों में बम रखने का दावा किया। एक अज्ञात शख्स ने नागपुर पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया। बता दें कि इस खबर को सुनकर मुंबई पुलिस के हाथ पैर फूल गए।
मीडिया सूत्रों के अनुसार एक अज्ञात शख्स ने बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अमिताभ बच्चन, उद्योगपति मुकेश अंबानी और धर्मेंद्र के घर में बम रखने का दावा किया। मुंबई पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए सितारों के घर के बाहर पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी। साथ ही जांच करना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि इस हमले को अंजाम देने के लिए 25 आतंकी मुंबई पहुंचे हैं। उस व्यक्ति ने धमकी देकर फोन काट दिया। इस बीच मुंबई पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू किया।