दिल्ली (एकता): दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग की है। बता दें कि कांग्रेस की दिल्ली इकाई ने कथित शराब घोटाले के आरोप में गिरफ्तारी के बाद दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और एक अन्य मामले में पहले से ही जेल में बंद मंत्री सत्येंद्र जैन के इस्तीफे के बाद बड़ा बयान दिया।
मीडिया सूत्रों के अनुसार मंगलवार को अनिल कुमार ने कहा कि निष्पक्ष जांच के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा होना चाहिए। मंत्रियों की बजाए अरविंद केजरीवाल को पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने आरोप लगाया कि केजरीवाल की पूरी कैबिनेट भ्रष्टाचार में लिप्त है। उन्होंने कहा कि कट्टर ईमानदारी का दावा करने वाले केजरीवाल खुद ही कट्टर भ्रष्टाचारी निकले।