इटली में नाव टूटने से दिल दहलाने वाला हादसा, नवजात सहित समुद्र तट पर बहते मिले 59 लोगों के शव

admin

इटली (एकता): इटली में कालाब्रिया के दक्षिणी तट पर अप्रवासी नागरिकों से भरी एक नाव के टूटने से बड़ा हादसा हो गया। जिससे एक नवजात समेत 59 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मीडिया सूत्रों के अनुसार रविवार को मेनलैंड के दक्षिणी तट के पास समुद्र में एक लकड़ी की नाव के टूटने के बाद तट रक्षक और अग्निशामकों ने 59 से अधिक शव बरामद किए हैं। बता दें कि अब तक मछुआरों ने 59 शव निकाल लिए हैं। मरने वालों में जुड़वा बच्चों और एक नवजात शिशु सहित 20 बच्चे शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक 100 से अधिक प्रवासियों को ले जा रही नाव आयोनियन सागर में डूब गई। बचाव दलों के अधिकारियों ने कहा कि नाव में 180 से अधिक लोग सवार हो सकते हैं। हादसे के समय नाव के 2 हिस्से हो गए थे। सूत्रों का हवाला देते हुए कहा कि उन लोगों के पास “मदद मांगने का समय नहीं था”। इटली के कैलाब्रिया क्षेत्र के तट पर चट्टानों से टकराकर शरणार्थियों को नाव ले जा रही थी। हालांकि इस हादसे में कई लोग बचा गए जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। मछुआरों ने कहा कि आप तट के 200-300 मीटर के किनारे नाव के अवशेष दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि हमने ऐसी त्रासदी कभी नहीं देखी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *