Bigg Boss 16 की कंटेस्टेंट सुंबुल तौकीर खान ने पिता को दिया खास तोहफा, मुंबई में खरीदा नया आशियाना

admin

दिल्ली (एकता): छोटे पर्दे की मशहूर एक्टर और बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट सुंबुल तौकीर खान ने अपने पिता को खास तोहफा दिया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार सुंबुल तौकीर खान ने मुंबई में नया आशियाना खरीदा है। ‘इमली’ नाम से मशहूर सुंबुल तौकीर की बिग बॉस में रियल पर्सनैलिटी देखने को मिली। दरअसल बिग बॉस 16 के फिनाले से पहले अभिनेत्री को शो को अलविदा कहना पड़ा था। लेकिन अब उन्होंने फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की है। उनके फैंस उन्हें काफी प्यार और बधाई दे रहे हैं। बता दें कि मुंबई में सुंबुल तौकीर ने अपना एक नया घर खरीदा है। जिसका वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वह अपने घर को सजा रही है। उसने अपने घर को इंटीरियर से डिजाइन किया है।

 

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sumbul Touqeer (@sumbul_touqeer)

 

अब बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट ने अपने काम पर वापिसी कर ली है। खास बात यह है कि सुंबुल अब ‘कुंडली भाग्य’ शो में लीप के बाद नजर आएंगी। इसके अलावा वह ओटीटी डेब्यू के लिए तैयार हैं और वेब सीरीज ‘डियर इश्क’ में नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस ने वीडियो के साथ कैप्शन लिखा, ‘नया घर। उनके फैंस उन्हें घर के लिए कुछ आइडिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि घर में जहां शीशे लगे हैं उसके सामने डांस की प्रैक्टिस की जा सकती है। बता दें कि ‘बिग बॉस 16’ में भाग लेने वाली सुंबुल तौकीर खान सबसे छोटी कंटेस्टेंट थीं। शो में भी उन्हें फैंस के अलावा काफी प्यार मिला।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *