दिल्ली (एकता): दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। बता दें कि आतंकी ट्रेनिंग लेने के लिए पाकिस्तान जा रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार गुप्त सूचना के आधार लाल किले के पीछे रिंग रोड के पास इन्हें पकड़ा गया। आरोपियों के पास से दो पिस्टल, दस जिंदा कारतूस, एक चाकू और एक तार कटर बरामद किए गए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर और जानकारी हासिल कर रही है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महाराष्ट्र के ठाणे निवासी 21 वर्षीय खालिद मुबारक खान और तमिलनाडु के कालिया कुल्ला निवासी 26 वर्षीय अब्दुल्ला उर्फ अब्दुर रहमान के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि कई लोग सोशल मीडिया के जरिए पाक के हैंडलर्स के संपर्क में है। इतना ही नहीं इन युवकों को भारत में आतंकी हमला करने के लिए तैयार किया जा रहा है।