तिरुवनंतपुरम Airport पर एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, उड़ान भरने के दौरान रनवे से टकराया पिछला हिस्सा

admin

दिल्ली (एकता): दुबई से तिरुवनंतपुरम यात्रियों को लेकर जा रहे एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान का अगला हिस्सा लैंडिंग करते समय अचानक रनवे से टकरा गया। जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। मीडिया सूत्रों के अनुसार सुरक्षित लैंडिंग के लिए अरब सागर के ऊपर ईंधन डालने के बाद विमान को हवाईअड्डे पर उतारा गया। लैंडिंग दोपहर 12.15 बजे की गई। बताया जा रहा है कि उड़ान भरने के दौरान एयर इंडिया एक्सप्रेस IX 385 फ्लाइट का पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया था।

बताया जा रहा है कि इस विमान में काफी यात्री सवार थे। उड़ान के दौरान पायलट को लैंडिंग के दौरान कुछ दिक्कत लगी जिसके चलते पायलट ने एयरपोर्ट से मदद मांगी। संदिग्ध हाइड्रोलिक विफलता के कारण कालीकट से दम्मम जाने वाली एक उड़ान को राज्य की राजधानी की ओर मोड़े जाने के बाद शुक्रवार को यहां अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पूर्ण आपात स्थिति घोषित कर दी गई। हालांकि इसमें कोई बड़ी बात नहीं थी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *