दिल्ली (एकता): दिल्ली एमसीडी की स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों के चुनाव में फिर बवाल मचा। बता दें कि शुक्रवार को चुनाव से पहले ही सदन में बीजेपी पार्षदों ने जमकर हंगामा किया और नारे भी लगाए। मीडिया सूत्रों के अनुसार पार्षदों को मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं थी। दरअसल 22 फरवरी को मेयर चुनाव हुआ था।
इसके बाद होने वाला स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव हंगामे के बाद रुक गया। सिर्फ 47 पार्षदों ने ही वोट डाले थे। बता दें कि बीजेपी पार्षद मेयर शैली ओबेरॉय को सदन में बुलाने की मांग कर रहे हैं। शैली ओबेरॉय और आप पार्षद देर में सदन में पहुंचे थे। जिसके चलते हंगामा देखने को मिला।