दिल्ली में OLA और Uber जैसी बाइक टैक्सी होगी बंद, नियम का उल्लंघन करने वालों को एक लाख का जुर्माना

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली में अब लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि राजधानी में OLA और Uber जैसी बाइक टैक्सी बंद होगी। जी हां, सरकार के परिवहन विभाग ने रविवार को एक पब्लिक नोटिस जारी करते हुए प्राइवेट बाइक टैक्सी के कमर्शियल इस्तेमाल पर रोक लगाई।

मीडिया सूत्रों के अनुसार अगर कोई नियमों का उल्लंघन करने पर पकड़ा गया तो उसको एक लाख का जुर्माना भरना पड़ेगा। इतना ही नहीं उसकी बाइक का लाइसेंस भी रद्द हो सकता है। अब कोई भी बाइक को टैक्सी के रूप में नहीं चला पाएगा। अगर उन्होंने अपने एप पर बुकिंग जारी रखी तो मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। दिल्ली सरकार अब कारण बताओ नोटिस भेजने की तैयारी में है। दिल्ली से पहले यह नियम महाराष्ट्र में भी लागू हो चुका है। यह नियम केंद्रीय परिवहन मंत्रालय ने बनायाहै। हालांकि इसको सुप्रीम कोर्ट ने मना कर दिया था।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *