दिल्ली (एकता): दिल्ली में एक डीटीसी की लो फ्लोर बस में आग लगने से अफरातफरी मच गई। बता दें कि रविवार को डीएल-1पी-सी 8774 से अचानक धुआं निकलने लगा। मीडिया सूत्रों के अनुसार इस घटना में किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। बता दें कि पहले भी डीटीसी की लो फ्लोर बस में आग लग चुकी है।
बताया जा रहा है कि बस पूरी तरह से आग की चपेट में आ गई थी। सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां पहुंची। इस घटना पर सवाल उठ रहें है कि आखिरकार डीटीसी की बसों में बार-बार क्यों आग लग रही हैं। दिल्ली सरकार को इस मामले पर सोचना चाहिए। बसों में ऐसे आग लगने से कई लोगों की जान को भी खतरा हो सकता है।