Valentine’s Day पर टीम इंडिया के इस क्रिकेटर ने अचानक रचाई शादी, इंस्टाग्राम पर शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

admin

दिल्ली (एकता): वैलेंटाइन डे पर भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अपनी पत्नी नताशा स्टेनकोविक के साथ दोबारा शादी रचाई। मीडिया सूत्रों के अनुसार दोनों कपल ने राजस्थान के उदयपुर में 14 फरवरी को खास अंदाज में शादी की रस्में की।

हार्दिक ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की फोटोज शेयर की। जिसमें हार्दिक ने ब्लैक सूट पहना हुआ हैं जबकि नताशा सफेद रंग के खूबसूरत गाउन में काफी सुंदर दिख रही हैं। हार्दिक ने तस्वीरें शेयर करते हुए  लिखा, ”हमने तीन साल पहले जो कसम खाई थी, उसे फिर से इस द्वीप पर वैलेंटाइन डे पर सेलिब्रेट किया।

नताशा और हार्दिक ने दूसरी बार शादी की है। बता दें कि लॉकडाउन के दौरान उन्होंने पहले 1 जनवरी 2020 को एक क्रूज पर सगाई की थी। उनका एक बेटा भी है। दूसरी बार शादी में दोनों के परिवार और दोस्त शामिल हुए। हार्दिक और नताशा की तस्वीरों पर उनके फैंस ने काफी अच्छा रिएक्शन दिया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *