50 साल की उम्र में इस दिग्गज एक्टर ने कहा दुनिया को अलविदा, बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर

admin

दिल्ली (एकता): टीवी की दुनिया में भी अलग-अलग किरदार निभाकर दर्शकों को एंटरटेन करने वाले बॉलीवुड अभिनेता जावेद खान अमरोही ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके निधन की खबर सुनते ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी। बता दें कि 50 साल की उम्र में इस दिग्गज एक्टर की मौत की खबर से हर कोई हैरान है।

मीडिया सूत्रों के अनुसार उनकी मौत किस वजह से हुई, इसकी जानकारी नहीं लगी। बताया जा रहा है कि उन्होंने करीब 150 फिल्मों में काम किया। अपनी अलग पहचान बनाई। जावेद खान अमरोही को साल 2001 में आई फिल्म ‘लगान’ में बेस्ट सपोर्टिंग रोल के लिए एकेडमी अवार्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था। इसके अलावा टीवी सीरियल मिर्जा गालिब में भी काम किया। एक्टर के निधन की खबर चंद्रकांता के अखिलेश मिश्रा ने अपने फेसबुक हैंडल से दी।

बता दें कि जावेद खान का जन्म मुंबई में हुआ था। उन्होंने बॉलीवुड में सपोर्टिंग रोल के अलावा कैमियो भी किया। इन्होंने अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी स्टारर फिल्म फिर हेरा फेरी में पुलिस कांस्टेबल का कैरेक्टर भी प्ले कर सबको हंसाया था। इन्होंने हिंदी जगत में अपनी गहरी छाप छोड़ी थी। जो कि टीवी जगत के हर सितारों को रुला गई।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *