नोएडा (एकता): नोएडा में एक ऐसा सरकारी स्कूल है जहां सिर्फ 30 छात्र ही पढ़ते हैं। बता दें कि इस स्कूल में तीसरी कक्षा में दो और चौथी कक्षा में महज 3 छात्र हैं। आखिर इसका जिम्मेदार कौन है। मीडिया सूत्रों के अनुसार इन बच्चों को पढ़ाने के लिए पांच शिक्षकों सहित एक ही शिक्षक की ड्यूटी लगाई गई है। दरअसल इस स्कूल में शिक्षकों को पढ़ाने में इसलिए मुश्किल होती हैं कि वह 80 से 90 किलोमीटर दूर से आते हैं, जिसके चलते वह समय पर स्कूल नहीं पहुंच पाते। इसको देखते हुए अभिभावक निजी स्कूलों में बच्चों को पढ़ा रहे हैं। वहीं, शिक्षा विभाग की ओर से एक शिक्षक पर कार्रवाई भी की गई है। सरकारी स्कूल के पास में ही सामाजिक संस्था की ओर से भी स्कूल चलाया जाता है। वहीं नए सत्र से छात्रों की संख्या बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।
नोएडा के एक सरकारी स्कूल में सिर्फ 30 छात्र ही करते हैं पढ़ाई, जिम्मेदार कौन!
Leave a comment