दिल्ली (एकता): तमिलनाडु के पूर्व कांग्रेस नेता पी नेदुमारन ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार आतंकवादी संगठन लिट़्टे के चीफ वी प्रभाकरण के जिंदा होने की खबर से हड़कंप मच गया है। उन्होंने दावा किया कि वह जल्द ही सामने आएंगे। फिलहाल वह अपने परिवार के संपर्क में हैं। उन्होंने यही भी कहा कि यह खुलासा वह प्रभाकरण के परिवार की सहमति से कर रहे हैं। बता दें कि 13 साल पहले श्रीलंकाई सेना ने 2009 में एक सैन्य अभियान चलाया था। जहां उनकी मारे जाने का जिक्र किया गया। बताया जा रहा है कि जब लिट्टे चीफ का पार्थिव शरीर मिला था तो उस समय श्रीलंकाई सेना ने उसके दो सहयोगियों की सहायता से पहचान की थी। दरअसल उनका भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या में नाम सामने आया था।
पूर्व कांग्रेस नेता का चौंकाने वाला खुलासा, जिंदा है LTTE चीफ वी प्रभाकरण
Leave a comment