यात्रियों के लिए राहत भरी खबर, भारत में इन रूटों पर दौड़ रही Vande Bharat Express

admin

दिल्ली (एकता): भारत में दो नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के चलने से यात्रियों को काफी राहत मिली है। मीडिया सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में मुंबई में अपनी यात्रा के दौरान ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। बता दें कि पीएम मोदी ने छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस में आयोजित समारोह के दौरान हरी झंडी दिखाई।

उन्होंने मुंबई-साईंनगर शिरडी और मुंबई-सोलापुर के बीच सेमी-हाई स्पीड ट्रेन सेवाओं को मंजूरी दी। हालांकि सुपरफास्ट ट्रेन 7 घंटे 55 मिनट में सफर तय करती है जबकि वंदे भारत 6 घंटे 30 मिनट में इस सफर को पूरा करेगी। इस प्रकार यात्रा के समय में 1 घंटा 30 मिनट का समय बचेगा। यह ट्रेनें तीर्थस्थलों, टेक्सटाइल हब, पर्यटक स्थलों में भी जाएगी। जो यात्रियों के लिए काफी हद तक ठीक रहेगी। प्रधानमंत्री द्वारा दो मार्गों के उद्घाटन के साथ ही भारत में 10 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन किया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *