दिल्ली (एकता): दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से बड़ी खबर सामने आई है। जहां RBI के फर्जी दस्तावेज के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मीडिया सूत्रों के अनुसार इन आरोपियों पर सीआईएसएफ जवान को रिश्वत देने का भी प्रयास किया गया। बता दें कि एयरपोर्ट थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ फर्जीवाड़े का मामला दर्ज किया।
इस आरोपियों पर पुलिस को तब शक हुआ जब उनको दस्तावेज के बारे में पूछा गया। वह उनका सही जवाब नहीं दे पाए। जिसके चलते उन्हें शक हुआ तब उन्होंने एएसआई को उन्हें छोड़ने के लिए तीन लाख रुपए की रिश्वत दी। यात्रियों को सीआईएसएफ के कर्मियों ने हिरासत में ले लिया। आरोपियों से पूछताछ के दौरान पता चला कि राहुल की चेन्नई में गहनों की दुकान है। उसने बताया कि उसे एक कंपनी से करोड़ों रुपए मिलने हैं।