दिल्ली (एकता): दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ाई करने वाले बच्चों के लिए राहत भरी खबर है। अब अनाथ बच्चों को प्रशासन ने अपने शताब्दी वर्ष में बिना खर्च के पढ़ाने का फैसला लिया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार दिल्ली विश्वविद्यालय में अनाथ बच्चे बिना फीस और हॉस्टल खर्च के पढ़ाई करेंगे। सभी कक्षाओं में अनाथ बच्चों के लिए एक-एक सीट के आरक्षण का प्रावधान किया गया है।
सभी कॉलेजों और विभागों में अनाथ लड़के और लड़कियों के लिए स्नातक और स्नातकोत्तर दोनों स्तरों पर दाखिला पाने के लिए फीस माफ होगी। बता दें कि इन छात्रों में ऐसे बच्चे भी शामिल हैं, जिन्होंने अपने मां-बाप को खो दिया। ऐसे में विश्वविद्यालय की जिम्मेदारी ले रहा है। ताकि वह पढ़-लिखकर कुछ बन सके। जिससे देश का नाम रोशन हो।