दिल्ली (एकता): टीवी के फेमस कपल्स में से देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी सबके पसंदीदा रहे हैं। इनकी जोड़ी को फैंस काफी पंसद भी करते हैं। बता दें कि देबिना और गुरमीत ने अब अपनी दूसरी न्यू बेबी की पहली झलक दिखाई है।

मीडिया सूत्रों के अनुसार इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि कैसे गुरमीत और देबिना ने अपनी प्यारी सी परी को गोद में लिया हुआ है। साथ ही वह दोनों उसे प्यार कर रहे हैं। फैंस का उनकी वीडियो और तस्वीरों पर काफी खूबसूरत रिएक्शन आया। एक अन्य तस्वीर में उन्होंने बड़ी बेटी की झलक को भी सांझा किया। हालांकि उन्होंने पहली बेटी की फोटो दिखा दी थी।

बता दें कि देबिना ने पिछले साल नवंबर में अपनी बेटी दिविशा को जन्म दिया था। गौरतलब है कि शादी के 11 साल बाद उनके घर में किलकारी गूंजी थी। साल 2008 में रामायण सीरियल से गुरमीत और देबिना को खूब प्यार मिला। देबिना ने जहां सीता का रोल अदा किया तो गुरमीत ने भगवान राम का।
