वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी Budget, दिल्ली के लाखों व्यापारियों की बढ़ी उम्मीद

admin

दिल्ली (एकता): केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बुधवार को केंद्रीय बजट पेश करने जा रही है। बता दें कि आज पूरे भारत व दिल्ली-एनसीआर के लाखों व्यापारियों की बजट पर नजर टिकी हुई है। मीडिया सूत्रों के अनुसार यह बजट मोदी सरकार का अंतिम बजट है।

इसी सिलसिले में केंद्रीय वित्त और कॉरपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण, राज्य मंत्री डॉ. भागवत किशनराव कराड, राज्य मंत्री पंकज चौधरी और वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने केंद्रीय बजट 2023-24 पेश करने से पहले राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इसके बाद वित्त मंत्री केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में भाग लेंगे और फिर केंद्रीय बजट 2023-24 पेश करेंगे। बजट  11 बजे के आसपास पेश होगा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *