दिल्ली की सड़कों पर जल्द दौड़ेंगी नई लो फ्लोर AC इलेक्ट्रिक बसें, यात्रियों को मिलेगी राहत

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली की सड़कों पर जल्द ही 3980 लो फ्लोर एसी इलेक्ट्रिक बसें दौड़ने वाली हैं। दिल्ली परिवहन निगम यात्रियों को बस की सुविधा देने जा रही है।

मीडिया सूत्रों के अनुसार दो साल में सभी बसें दिल्ली की सड़कों पर चलेगी। पहली बार छोटी इलेक्ट्रिक बसों के सड़कों पर उतरने के बाद यात्री राहत की सांस लेंगे। जिससे दिल्ली में ट्रैफिक कम होगा और लोग जल्द ही अपने निवास स्थानों पर पहुंच जाएंगे। बता दें कि सीईएसएल ने दो चरणों में दिल्ली सरकार के लिए 3,980 इलेक्ट्रिक बसों के लिए टेंडर जारी किया है।

12 मीटर लंबाई की बसों के लिए प्रति किलोमीटर 62.7 रुपए जबकि नौ मीटर की बसों के लिए प्रति किलोमीटर 56.87 रुपए की दर से सरकार भुगतान करेगी। फिलहाल दिल्ली में 300 लो फ्लोर एसी इलेक्ट्रिक बसें चल रही हैं। 2025 तक दिल्ली में 6380 और इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी। इतना ही नहीं सरकार इन बसों के लिए हर डिपो में चार्जिंग सुविधा उपलब्ध कराएगी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *