पुरानी दिल्ली में सीलिंग को लेकर व्यापारियों में विरोध प्रदर्शन, अब आर-पार की लड़ाई के मूड में

admin

दिल्ली (एकता): पुरानी दिल्ली में आजाद मार्किट के मिठाई पुल पर सीलिंग को लेकर व्यापारियों में विरोध प्रदर्शन हुआ। बता दें कि शुक्रवार को हुए प्रदर्शन में व्यापारी संसद का घेराव करेंगे। मीडिया सूत्रों के अनुसार व्यापारी 2 फरवरी को महापंचायत का ऐलान करेंगे।

महापंचायत में आगे की रणनीति तय की जाएगी। व्यापारी अब आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं। मिठाई पुल पर 2 हफ्ते पहले करीब 25 दुकानों को सील कर दिया गया था, जिसके बाद लगातार व्यापारी इसको लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। सीलिंग को लेकर लगातार व्यापारी पिछले कई दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

व्यापारियों का कहना है कि उपराज्यपाल से लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री के आवास तक हम लोग अपनी फरियाद लेकर गए, लेकिन अभी तक किसी ने हमारी फरियाद को नहीं सुना। अब व्यापारी आर-पार की लड़ाई के मूड में है। व्यापारियों ने साफ चेतावनी दी है कि अगर सीलिंग की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो व्यापारी आंदोलन करने को भी मजबूर होंगे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *