JP नड्डा के घर गूंजेगी शहनाई, राजस्थान से फिर ले जाएंगे बहू, रॉयल अंदाज में होगी शादी

admin

दिल्ली (एकता): बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर फिर शहनाई गूंजने वाली है। वह राजस्थान से एक बार फिर बहू लेकर जाएंगे। मीडिया सूत्रों के अनुसार 26 जनवरी को जयपुर से नड्डा का परिवार बहू रिद्धि के साथ विदाई करेगा। दरअसल उनके बेटे हरीश की शादी जयपुर की रिद्धि से हो रही है। खास बात यह है कि नड्डा के दोनों बेटों की शादी राजस्थान में हुई है जैसे उनका कोई नाता हो। 25 जनवरी तक वह अपने परिवार के साथ शादी समारोह के फंक्शंस का हिस्सा बनेंगे। वहीं दूसरी तरफ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष 23 जनवरी को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के लिए जयपुर दौरे पर आए हैं। इसके बाद वह यहीं पर ही रुकेंगे।

इस पैलेस में होगी बेटे की रॉयल वेडिंग

जयपुर के ‘राजमहल पैलेस होटल’ में 25 जनवरी को जेपी नड्डा के बेटे हरीश की शादी रॉयल अंदाज में होगी। जयपुर में शादी समारोह की सभी रस्में की जाएंगी।

बता दें कि रिद्धि जयपुर के एक होटल ग्रुप से जुड़े नामी बिजनेसमैन रमाकांत शर्मा की बेटी हैं। 25 जनवरी की शाम शादी का जश्न है। शादी के बाद दिल्ली में अलग से पार्टी रखी गई है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के छोटे बेटे हरीश की शादी में कई राजनेता, बिजनेसमैन और हस्तियां शामिल होगी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *