दिल्ली के एक होटल में भीषण आग लगने से मची अफरातफरी, मौके पर पहुंची दमकल की 8 गाड़ियां

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित एक होटल में सुबह-सवेरे अफरातफरी मच गई। मीडिया सूत्रों के अनुसार शनिवार को सन सिटी होटल में भीषण आग लग गई।

बता दें कि इस घटना की सूचना लगते ही दमकल विभाग की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंची। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *