उत्तराखंड (एकता): उत्तराखंड के जोशीमठ में शुक्रवार सुबह भारी बर्फबारी शुरू हुई। जिससे राजधानी में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई। बता दें कि बर्फबारी से लोग जहां खुश हो रहे हैं लेकिन यह बर्फबारी जोशीमठ के लिए परेशानी का सबब बन सकती है। गाड़ियां तक बर्फ की चादर से ढक गई।

मीडिया सूत्रों के अनुसार लोग अपने घरों में दुबकने के लिए मजबूर हो गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान एक डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं अगले एक सप्ताह तक ठंड से राहत नहीं मिलेगी। 23 से 26 जनवरी तक मैदान से लेकर पहाड़ तक बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है।
