बंगाल की खाड़ी के तट पर बना है यह खूबसूरत मंदिर, तस्वीरों में देखिए दिलचस्प है इतिहास

admin

दिल्ली (एकता): इतिहास में दिलचस्पी रखने वालों के लिए तमिलनाडु सोने की खान कहलाता है। अगर कोई कोई सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल देखना चाहते हैं तो वह तमिलनाडु के कुछ सबसे महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थानों का दौरा करें। वैसे तो यहां कई स्थल हैं लेकिन इनमें से शोर मंदिर का सबसे खूबसूरत है।

इस मंदिर का इतिहास काफी दिलचस्प है। यह मंदिरों और कलाओं की प्रशंसा के लिए भी प्रसिद्ध है। इस मंदिर में तीन गर्भगृह हैं, जिनमें से दो भगवान शिव और एक भगवान विष्णु को समर्पित हैं। सबसे खास बात यह है कि यह मंदिर सात मंदिरों के अंदर एकमात्र शेष है। यह मंदिर समुद्र के पास है जिसको देखते हुए इसे शोर मंदिर कहा जाता है। मंडप चट्टानों को काट कर बनाय गये, जो बौद्ध चैत्यों से प्रभावित थे।

शोर मंदिर महाबलीपुरम 8वीं शताब्दी का है और इसे भारत के सबसे पुराने मंदिरों में से एक माना जाता है। इस ग्रेनाइट मंदिर के निर्माण का श्रेय दिया गया है। माना जाता है कि यह वास्तविक मंदिर का एक छोटा सा हिस्सा है जो अस्तित्व में है। मंदिर का वास्तविक नाम भी अज्ञात है। वर्तमान नाम- शोर मंदिर, इस तथ्य से आता है कि यह बंगाल की खाड़ी के तट पर स्थित है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *