दिल्ली (एकता): कॉमेडी किंग कपिल शर्मा पत्नी गिन्नी और बच्चों के साथ अमृतसर पहुंचे। बता दें कि उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने होमटाउन अमृतसर के खूबसूरत सफर को फैन्स के साथ शेयर किया।

बताया जा रहा है कि अमृतसर पहुंचे कपिल शर्मा ने सबसे पहले स्वर्ण मंदिर में माथा टेका।

इस दौरान वीडियो में कपिल का परिवार स्वर्ग मंदिर में घूमते हुए दिखाई दिया। यहां उनको देखने के लिए भारी लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

इसके बाद उन्होंने पंजाब के छोले-भटूरों का फैमिली के साथ आनंद उठाया। हाल ही में कपिल शर्मा अपने बिजी शेड्यूल से थोड़ा समय निकालकर दोस्तों और फैंस से मिले और उनके साथ खूब मस्ती की।

इतना ही नहीं गिन्नी चतरथ अपने बच्चों के साथ फ्लाइट से अमृतसर की उड़ान भरते दिखाई दी। वे हिंदू और हेरिटेज हवेली में भी मस्ती करते दिखे।
