दिल्ली (एकता): दिल्लीवासियों को नए साल पर सरकार ने झटका दिया है। राजधानी में अब ऑटो-टैक्सियों से सफर करने वालों की जेब और ढीली हो सकती है।
मीडिया सूत्रों के अनुसार अब नए किराए में दिल्ली सरकार ने स्लैब को मंजूरी दी। बता दें कि मीटर वाले ऑटो के लिए अब 25 रुपए के बजाय 30 रुपए सवारी को देने पड़ेगे और टैक्सी प्रति किमी के लिए 9.5 रुपए के बजाय 11 रुपए चुकाने होंगे। यात्रियों को अब थोड़ा मुश्किल सफर करना पड़ेगा।