राखी सावंत ने बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी से गुपचुप तरीके से रचाई शादी, तस्वीरें देख फैंस भी हैरान

admin

दिल्ली (एकता): बॉलीवुड में अपने अलग ही अंदाज के लिए मशहूर राखी सावंत ने एक बार फिर दुनिया की नजरों से छिपकर शादी रचा ली। राखी अक्सर अपने बॉयफ्रेंड आदिल के साथ ही नजर आती रहती हैं। उनकी जोड़ी सोशल मीडिया पर अक्कर सुर्खियां बटोरती हैं। वह एक-दूसरे के लिए खुलकर प्यार का इजहार करते नजर आते हैं। लेकिन आज उनकी इस शादी की खबर से हर कोई हैरान है।

मीडिया सूत्रों के अनुसार राखी सावंत ने बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी से चोरी छुपे कोर्ट में शादी रचा ली। उसकी तस्वीरें देख फैन्स ही क्या बल्कि मनोरंजन जगत हैरान है। दोनों की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जिसमें वो हाथ में कोर्ट मैरिज का सर्टिफिकेट लिए नजर आ रहे हैं।

आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि राखी ने व्हाइट और पिंक रंग का शरारा पहना हुआ है और दूसरी तरफ उनके बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी ने ब्लैक शर्ट के साथ जींस पहनी है और वह सिंपल लुक में नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि आदिल अपनी पत्नी से 6 साल छोटे हैं और वो एक बिजनेसमैन हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *