दिल्ली (एकता): दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सनसनीखेज घटना हुई।
मीडिया सूत्रों के अनुसार मंगलवार को हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 पर ड्यूटी के दौरान एक सीआईएसएफ कांस्टेबल ने खुद को गोली मार ली। जिससे लोगों में हड़कंप मच गया।
बता दें कि घटना के बाद कांस्टेबल का कथित तौर पर शौचालय में शव मिला। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।