दिल्ली (एकता): दिल्ली के महानिदेशक (जेल) संजय बेनीवाल के बड़े आदेश के बाद जेल में खलबली मच गई। मीडिया सूत्रों के अनुसार रविवार को दिए आदेश के बाद जेल अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला किया गया।
बता दें कि बेनीवाल ने 19 उपाधीक्षकों और 38 सहायक अधीक्षकों के तबादले का आदेश जारी किया। दरअसल यह आदेश जेल में बंद ठगी के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर के जेल अधिकारियों पर लगाए गए आरोपों के बाद दिया गया। बताया जा रहा है कि जिन जेल अफसरों का तबादला हुआ है वह डिप्टी सेक्रेटरी और असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट के पद पर तैनात हैं।