दिल्ली (एकता) : सतलुज-यमुना लिंक (SYL) के मुद्दे पर बुधवार को दिल्ली में बैठक जारी है। सूत्रों के अनुसार यह मीटिंग केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र शेखावत की अध्यक्षता में हो रही है। बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद हैं। हरियाणा-पंजाब के तमाम अधिकारी बैठक का हिस्सा बने हैं। बता दें कि इस मामले को लेकर 19 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी।
भगवंत मान ने एसवाईएल मुद्दे पर दिया बड़ा बयान
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि हम सतलुज नदी को बचाना चाहते हैं। हमने साफ कहा है कि हमारे पास पानी नहीं है। इसलिए हम किसी भी राज्य को पानी नहीं दे सकते। उन्होंने कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट में लड़ेंगे।

सीएम खट्टर बोले- हम SC में उठाएंगे यह मुद्दा
हरियाणा के मुख्यमंत्री सीएम खट्टर ने भी इस मुद्दे पर अपना बयान दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के साथ हमारी तीसरी बैठक हुई और अभी तक इस मुद्दे का कोई सौहार्दपूर्ण समाधान नहीं निकला है। वे एसवाईएल के मुद्दे को एजेंडे में लाने को तैयार नहीं हैं और सिर्फ पानी की उपलब्धता की बात कर रहे हैं। हम इसके बारे में SC को अवगत कराएंगे।
