दिल्ली (एकता): दिल्ली के कंझावला मौत मामले को लेकर बुधवार को दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया मृतक पीड़िता के घर पहुंचे।

मीडिया सूत्रों के अनुसार सिसोदिया ने कहा कि मृतका अपने परिवार की अकेली कमाने वाली थी। उन्होंने कहा कि उसके परिवार को 10 लाख रुपए दिए जाएंगे और उसके परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने के बारे में कोशिश की जाएगी।

यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भाजपा कानून व्यवस्था को नियंत्रित करने के बजाय विपक्ष को नष्ट करने के लिए सभी शक्तियों का उपयोग कर रही है।