NDMC ने पेश किया वित्त वर्ष 2023-24 का बजट, दिल्लीवासियों को मिली बड़ी राहत

admin

नई दिल्ली (एकता): नए साल पर पेश किए नगर पालिका परिषद ने बुधवार को वित्त वर्ष 2023-24 के बजट में दिल्लीवासियों को बड़ी राहत दी है। मीडिया सूत्रों के अनुसार बजट में इस बार संपत्ति कर की दरों में कोई वृद्धि नहीं की। एनडीएमसी के अध्यक्ष अमित यादव ने बजट पेश किया।

बता दें कि इस बजट में G-20 में शामिल होने वाले राष्ट्रों के राष्ट्रीय पशुओं के प्रदर्शन के साथ एक पार्क बनाया जाएगा। बजट में 4743 करोड़ रुपए की प्राप्तियों में 7.25% की अनुमानित वृद्धि के साथ, एनडीएमसी बजट 23-24, 583.29 करोड़ रुपए के शुद्ध मुनाफे के साथ आत्मनिर्भरता प्रदर्शित करता है।

बजट में गोल मार्केट और आसपास के क्षेत्रों में विरासत स्थलों के पुनर्विकास के लिए योजना, हनुमान मंदिर के लिए एक परिसर सुधार परियोजना और पालिका नागरिक लाउंज के रूप में प्रमुख सुविधा केंद्र आने वाले हैं। इसके अलावा नई ईआरपी आधारित बिलिंग प्रणाली लागू की जाएगी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *