कांग्रेस के 138वें स्थापना दिवस पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने फहराया झंडा, राहुल गांधी सहित ये बड़े नेता हुए शामिल

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली में AICC कार्यालय में 138वां स्थापना दिवस पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने झंडा फहराया। जहां कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी सांसद राहुल गांधी और अन्य पार्टी नेता पहुंचे। कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को अपना 138वां स्थापना दिवस मनाया।

इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि आज भारत ने प्रगति की है क्योंकि कांग्रेस ने दलितों, गरीबों की बेड़ियों को तोड़ने का साहस किया है। लोकतंत्र को मजबूत रखने के लिए पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अपने मंत्रिमंडल में 5 गैर-कांग्रेसी मंत्रियों को नियुक्त किया। यह सबको साथ लेकर चलने के सिद्धांत को दर्शाता है।

कांग्रेस को समावेशी बनाने के लिए हमें युवाओं, महिलाओं, बुद्धिजीवियों को शामिल करना होगा और इसकी शुरुआत राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से हो चुकी है। इसने हमारे प्रतिद्वंद्वियों को बेचैन कर दिया है। हम लोगों से इस यात्रा में शामिल होने की अपील करते हैं। उन्होंने कहा कि भारत के मूल सिद्धांतों पर लगातार हमले हो रहे हैं। पूरे देश में नफरत का गड्ढा खोदा जा रहा है। जनता मंहगाई, बेरोजगारी से परेशान है लेकिन सरकार को कोई परवाह नहीं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *