बेकाबू कार ने सड़क पर चल रही इस लड़की के साथ जो किया आपके होश उड़ा देगा

admin

दिल्ली (राकेश सोनी): दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में एक तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां रईसजादों की बेकाबू कार ने लड़की को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि कार की टक्कर से फुटपाथ पर लगा ट्रांसफार्मर  जिसे लोहे की ग्रिल से कवर किया गया था उसके परखच्चे तक उड़ गए। सड़क पर दूर-दूर तक लोहे का ग्रिल बिखर गया।

जानकारी के मुताबिक हादसे के समय सफेद रंग की कार में 5 युवक सवार थे, जो सभी नशे में थे। चश्मदीदों के मुताबिक इस कार की रफ्तार 100 से 120 किलोमीटर की थी। कार ने सबसे पहले सड़क पर चल रही लड़की को जोरदार टक्कर मारी फिर लोहे की ग्रिल को उड़ा दिया। वहीं लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने मौके से कार सवारों को पकड़ लिया है। इस घटना की पूरी जानकारी दिल्ली पुलिस को दी गई।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *